फग्र्यूसन ने ब्रेन हेम्रोरेज की सर्जरी कराई

मैनचेस्टर, 6 मई (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के 26 वर्षो तक कोच रहने वाले एलेक्स फग्र्यूसन की ब्रेन हेमरिज के कारण आपातकालीन सर्जरी हुई है। युनाइटेड ने एक बयान में यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, “सर एलेक्स फग्र्यूसन की ब्रेन हेम्ब्रेज के कारण आज सर्जरी की गई है। सर्जरी की प्रक्रिया अच्छे से पूरी हो गई लेकिन ठीक होने के लिए उनकी गहन देखभाल करने की जरूरत है। उनके परिवार ने इस मामले में गोपनियता बनाए रखने की मांग की है।”

क्लब ने कहा, “मैनचेस्टर युनाइटेड का हर व्यक्ति उन्हें शुभकामनाएं देता है।”

फग्र्यूसन नवंबर 1986 में युनाइटेड के कोच बने थे और उन्होंने क्लब के साथ कुल 38 खिताब जीते, जिसमें 2 चैम्पियंस लीग, 13 प्रीमियर लीग और पांच एफए कप शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493