भारतीयों के अपहरण को लेकर भारत अफगान अफसरों के संपर्क में

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में रविवार को छह भारतीयों के अपहरण के बाद भारत, अफगानिस्तान के अधिकारियों के संपर्क में है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, “हम भारतीय नागरिकों के अफगानिस्तान के बगलान प्रांत से अपहरण की घटना से अवगत हैं। हम अफगानिस्तान अधिकारियों के संपर्क में हैं और आगे के विवरणों का पता लगाया जा रहा है।”

टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अफगानी नागरिक और छह भारतीयों को बगलान के बाग-ए-शामल गांव से अगवा कर लिया गया। सभी अगवा लोग भारतीय कंपनी केईसी के कर्मचारी हैं।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब कर्मचारी उस इलाके का दौरा कर रहे थे, जहां कंपनी को एक बिजली का सब स्टेशन स्थापित करने के लिए ठेका मिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493