मार्क ने जीती स्पेनिश मोटो जीपी

जेरेज, 7 मई (आईएएनएस)। स्पेन के सर्किटो डे जेरेज-एंजेल निएटो में हुई स्पेनिश मोटो जीपी में स्पेन के ही मोटरसाइकिल रेसर मार्क माक्र्वेज ने जीत हासिल की।

यह मार्क के करियर की 63वीं जीत थी और इसके साथ ही उन्होंने 37वीं मोटो जीपी रेस अपने नाम की।

मोटो जीपी रेस में उन्होंने माइक हेलवुड के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने कुल 25 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।

इस जीत में मार्क के भाग्य ने उनका काफी साथ दिया। रेस के दौरान जीत के प्रबल दावेदार और मार्क के कड़े प्रतिद्वंद्वी डानी पाडरेसा दुर्घटना का शिकार हो गया। इसमें, दो अन्य रेसर जॉर्ज लोरेंजो और आंद्रेया डोविजोयिसो भी शामिल थे। डानी को गंभीर चोट नहीं लगी है। उनकी दाईं हिप पर हल्की सी चोट आई है।

अपनी जीत के बाद, राप्सोल होंडा टीम के रेसर मार्क ने कहा, “ऐसे बेहतरीन प्रशंसकों के सामने यह जीत शानदार थी। मैं इस परिणाम से बेहद खुश हूं, जो इस ट्रैक पर काफी जरूरी थी। यहां जीतना मेरे लिए काफी मुश्किल रहता है।”

मार्क ने कहा, “रेस की शुरुआत में मैं आश्वस्त था कि मैं जीत के लिए संघर्ष कर सकता हूं। यह सप्ताह काफी मुश्किल था, लेकिन हमने काफी अच्छा काम किया। अंत में मैंने सर्वश्रेष्ठ तरीके से यह रेस पूरी की यह जानने के बावजूद की मैं सबसे तेज रेसर नहीं था।”

दुर्घटना का शिकार हुए राप्सोल होंडा टीम के रेसर डानी ने कहा, “मुझे अपनी दाईं हिप पर काफी दर्द महसूस हो रहा है। ऐसे में अगले दिन ही पता चल पाएगा कि मेरी स्थिति सही है कि नहीं। रेस के बारे में कहूं, तो यह काफी शानदार थी। मैं काफी अच्छा चला रहा था और मेरी तेजी भी सही थी। मैं डोवी और जॉर्ज को पछाड़ते हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा था और यहीं सोच रहा था कि वे दोनों कोई गलती न करें और ऐसा ही हुई। उन्होंने गलती की और अगले पल ही हम तीनों एक-दूसरे से टकराते हुए गिर गए। मैं काफी दुखी हूं और हम सबके लिए निराश भी।”

इस रेस में सुजुकी टीम के रेसर जार्को जोहान को दूसरा और डुकाती टीम के रेसर इयानोने आंद्रेया को तीसरा स्थान हासिल हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493