बिहार : शादी समारोह में विषाक्त भोजन खाने से 75 बीमार

भोजपुर, 7 मई (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में कथित रूप से विषाक्त भोजन खाने से करीब 75 लोगों की तबियत बिगड़ गई। हालांकि, सभी लोगों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

भोजपुर, 7 मई (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में कथित रूप से विषाक्त भोजन खाने से करीब 75 लोगों की तबियत बिगड़ गई। हालांकि, सभी लोगों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, रविवार की शाम जिले के उदवंतनगर के दक्षिणी एकौना गांव से एक बारात पीरो थाना के बरौली गांव के रहने वाले अक्षय राम के यहां आई थी। इसके बाद बारातियों के स्वागत में नाश्ता आदि दिया गया था। नाश्ता करने वालों में गांव के कई लोग भी शामिल थे।

ग्रामीणों के मुताबिक नाश्ता करने के बाद कई लोगों की तबियत बिगड़ने लगी और वे पेट दर्द और उल्टी की शिकायत करने लगे। मामले में धीरे-धीरे पीड़ितों की संख्या 75 के करीब पहुंच गई।

पीरो के थाना प्रभारी जन्मेजय राय ने सोमवार को कहा कि ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में करीब 55 लोगों को पीरो स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा के सदर अस्पताल भेजा गया, जबकि कई अन्य लोग दूसरी जगहों पर इलाज के लिए निकल गए।

उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के मुताबिक अधिकांश लोगों की स्थिति में सुधार हो गया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चिकित्सकों ने बताया कि फूड पॉयजनिंग की वजह से लोगों को उल्टियां हुई थी। सभी पीड़ितों की स्थिति सामान्य है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493