न्यायमूर्ति अरिंदम लोढ़ त्रिपुरा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला

अगरतला, 7 मई (आईएएनएस)। न्यायमूर्ति अरिंदम लोढ़ ने सोमवार को त्रिपुरा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। लोढ़ की नियुक्ति के बाद उच्च अदालत में न्यायाधीशों के लिए आवंटित चार सीटों में से अब केवल एक ही सीट खाली बची है।

त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय रस्तोगी ने 54 वर्षीय लोढ़ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। लोढ़ इससे पहले त्रिपुरा के सहायक सॉलिसिटर जनरल और राज्य के पहले अंग्रेजी समाचार पत्र त्रिपुरा टाइम्स के संपादक थे।

न्यायालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यहां दो पद एक वर्ष से खाली पड़े थे, जिससे कई न्यायिक समस्याएं उत्पन्न हो गई थीं।

अधिकारी ने अपना नाम उजागर न करने की शर्त पर आईएएनएस से कहा, “न्यायाधीशों की कम संख्या होने की वजह से, कई मामलों के लिए खंडपीठ का गठन करना संभव नहीं था।”

उन्होंने कहा, “सर्वोच्च न्यायालय ने भी इस समस्या का समाधान करने की कोशिश की, लेकिन मुद्दा सुलझ नहीं पाया।”

त्रिपुरा के साथ, वर्ष 2013 में मणिपुर और मेघालय में भी अलग से उच्च न्यायालयों की स्थापना की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493