लॉस एंजेलिस, 7 मई (आईएएनएस)। गायिका कार्डी बी ने बताया है कि इन दिनों उनकी रातें बिना सोए गुजर रही हैं क्योंकि गर्भावस्था के कारण उन्हें डरावने सपने आते हैं।
लॉस एंजेलिस, 7 मई (आईएएनएस)। गायिका कार्डी बी ने बताया है कि इन दिनों उनकी रातें बिना सोए गुजर रही हैं क्योंकि गर्भावस्था के कारण उन्हें डरावने सपने आते हैं।
‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉम’ के अनुसार, 25 वर्षीय रैपर अपने मंगेतर ऑफसेट के पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, “एक चीज जो मुझे गर्भावस्था को लेकर पसंद नहीं है वह यह है कि मुझे खराब, अजीब और डरावने सपने आते हैं। मुझे इनसे नफरत है। मैं आधी रात को नींद से जाग जाती हूं। यह सबसे खराब चीज है।”
वहीं, कार्डी से जब एक प्रशंसक ने जब यह कहा कि उसे अपनी गर्भावस्था के दौरान यौन उत्तेजना से जुड़े सपने आते थे, तो कार्डी ने स्वीकार किया कि उन्होंने भी यह अनुभव किया है।
dharmpath.com dharmpath