बर्लिन, 7 मई (आईएएनएस)। नुरेमबर्ग ने जर्मन फुटबाल के टॉप डिविजन लीग में खेलने की योग्यता हासिल कर ली है।
नुरेमबर्ग ने रविवार को जर्मन लीग के सेकेंड डिविजन के 33वें दौर में सांधूसेन पर मिली जीत के साथ बुंदेसलीगा में खेलने की योग्यता प्राप्त की।
नुरेमबर्ग आठवीं बार बुंदेसलीगा में पहुंचा है। यह एक रिकार्ड है।
नुरेमबर्ग के अलावा डुलेसदोर्फ ने भी बुंदेसलीगा में खेलने की योग्यता प्राप्त कर ली है।
dharmpath.com dharmpath