हरीरी की पार्टी अपनी एक-तिहाई संसदीय सीटें हारी

बेरूत, 8 मई (आईएएनएस)। लेबनान के प्रधानमंत्री की पार्टी ‘फ्यूचर मूवमेंट’ रविवार को हुए संसदीय चुनाव में अपनी एक तिहाई सीटें हार गई है। पार्टी ने सिर्फ 21 सीटें जीती हैं, जो पिछले चुनाव में जीती 33 सीटों से 12 कम है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बेरूत में एक संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री साद हरीरी ने कहा कि उन्हें रविवार को हुए चुनाव में बेहतर नतीजों की उम्मीद थी ताकि उनकी सुन्नी मुस्लिम पार्टी अधिक इसाई और शिया मुस्लिम सदस्यों के साथ अधिक बड़ा गठबंधन बना सके।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी को चुनाव में बेहतर नतीजें हासिल करने के लिए थोड़ा और प्रयास करना चाहिए था।

हरीरी ने रविवार को हुए 49.2 फीसदी मतदान प्रतिशत के लिए नए चुनाव कानून को लोगों द्वारा नहीं समझ पाने को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। देश में पहली बार चुनाव की आनुपातिक प्रणाली लागू की गई है, जिससे विदेश में रह रहे लेबनान के लोगों को भी मतदान देने का अधिकार मिल जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493