पटना, 8 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से तेज धूप निकली है, जिससे तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने हालांकि अगले 24 घंटें के दौरान राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार जताए हैं।
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भागलपुर का न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री, पूर्णिया का 23.4 डिग्री और गया का 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में आंधी तथा बारिश की संभावना जताई है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे, जिससे लोग उमस भरी गर्मी के कारण परेशान रहेंगे।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार है। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath