भोपाल, 8 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह तेज धूप है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में तेज धूल भरी आंधी और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
राज्य में मंगलवार सुबह से मौसम के मिजाज तल्ख बने हुए है। तेज धूप खिली है, जो पसीना बहा देने वाली है। सोमवार की रात को राज्य के कई हिस्सों में तेज धूल भरी आंधी चली और बौछारें भी पड़ी।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में तेज धूल भरी आंधी चल सकती है।
राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.5 सेल्सियस, इंदौर का 23.4, ग्वालियर का 23.9 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 42.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 39.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath