न्यूयॉर्क, 8 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे और उनकी नई पत्नी एलेजेंड्रा सिल्वा ने परिवारजनों और करीबी मित्रों को दावत दी।
जोड़े ने अप्रैल 2018 में शादी की थी। कहा जा रहा है कि इस जश्न में उन्होंने कई तिब्बती भिक्षुओं का भी स्वागत किया गया।
वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ की रिपोर्ट में बताया गया कि यहां रिचर्ड गेरे एस्टेट में इस दावत का आयोजन किया गया।
रिचर्ड एक बौद्ध हैं और उन्हें दलाई लामा के घनिष्ठ अनुयायियों में से एक माना जाता है। वहीं, रिचर्ड गेरे की पत्नी सिल्वा ने भी ‘प्रेटी वुमन’ के सितारे के साथ शादी करने के बाद बौद्ध धर्म अपना लिया।
अभिनेत्री सौंड्रा सेटियागो भी इस जश्न में शामिल हुईं और इंस्टाग्राम पोस्ट में दुल्हन की प्रशंसा की।
पहले एक सूत्र ने पीपुल्स डॉट कॉम को बताया था कि गेरे और सिल्वा ने एक घरेलू समारोह में ‘कई सप्ताह पहले’ शादी की थी।
रिचर्ड (68) और सिल्वा (35) ने 2014 में एक-दूजे को डेट करना शुरू किया था।
यह गेरे की तीसरी शादी है। उन्होंने पहली शादी सुपरमॉडल सिंडी क्रॉफोर्ड से की थी और दूसरी शादी कैरी लॉवेल से की थी, जिससे उनका इकलौटा बेटा होमर (17) है।
dharmpath.com dharmpath