फिल्म ‘संजू’ का नया पोस्टर जारी

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। निर्देशक राजकुमार हिरानी अपनी नई फिल्म ‘संजू’ का एक और पोस्टर जारी किया है। हिरानी ने नया पोस्टर जारी करने के लिए आठ मई की तारीख का चुनाव किया क्योंकि इसी दिन संजय दत्त की पहली फिल्म रॉकी रिलीज हुई थी।

फिल्म ‘संजू’ का नया पोस्टर संजय दत्त की पहली फिल्म के लुक पर आधारित है।

राजकुमार हिरानी की ‘संजू’ अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित है, जिसमे अभिनेता की जिंदगी से जुड़े विभिन्न पहलुओं को दिखाया जाएगा। फिल्म में संजय के जवानी के दिनों से ले कर मौजूदा दिन तक की कहानी को दर्शाया जाएगा।

फिल्म में रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे कलाकार हैं।

फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493