उप्र : नाबालिग छात्रा से स्कूल के चपरासी ने दुष्कर्म की कोशिश की

झांसी, 8 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गर्ल्स मिशनरी स्कूल में मजदूर दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान आठवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल के चपरासी ने सामान लाने के बहाने कमरा बंद कर कथित रूप से दुष्कर्म की कोशिश की।

नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पांडेय ने मंगलवार को बताया, “शहर के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के दीनदयालनगर मुहल्ला की रहने वाली की एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी 11 साल की बेटी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गर्ल्स मिशनरी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। मजदूर दिवस पर स्कूल में कार्यक्रम के दौरान वहां तैनात 40 साल का चपरासी बेटी को ऊपर वाले कमरे में सामान लेने के लिए भेजा और पीछे से खुद पहुंच कर कमरा बंद कर लिया और बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जब बेटी ने कमरे की खिड़की से कूदने की कोशिश की, तब डर की वजह से उसने उसे छोड़ दिया।”

उन्होंने बताया, “महिला की शिकायत की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।”

मिशनरी स्कूल की प्रधानाचार्या डोयल ने इस घटना बारे में कहा, “इस घटना को छोड़िए, समझौता कराया जा रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493