उप्र : कैराना लोस-नूरपुर विस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार घोषित

सेंट्रल इलेक्शन कमेटी के सचिव जगत प्रकाश नड्डा ने अन्य राज्यों के विधानसभा की रिक्त सीटों पर उम्मीदवारों के साथ उप्र के दोनों उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। माना जा रहा है कि दोनों ही प्रत्याशी 9 व 10 मई को नामांकन दाखिल कर सकती हैं।

गौरतलब है कैराना लोकसभा सीट और नूरपुर विधानसभा की सीट सांसद हुकुम सिंह और विधायक लोकेन्द्र सिंह के निधन से खाली हुई थी। दोनों ही जगह पर 28 मई को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती 31 मई को होगी।

बता दें कि गोरखपुर और फुलपुर लोकसभा सीट गंवा चुकी भाजपा, कैराना और नुरपुर के उपचुनाव में हर फैसले में फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है। पहले के दोनों उपचुनावों में संगठन की कमजोरी सामने आई थी, जिसके बाद इस बार पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। पार्टी और पार्टी की सरकार की निगाहें इस उपचुनाव की तैयारी पर लगी हुई हैं। तैयारियों के क्रम में ही संगठन ने मंत्रियों विधायकों और प्रत्याशियों के साथ ही स्थानीय नेताओं के साथ बैठक कर जायजा लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493