पटना, 10 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकली है तथा चल रही गरम पछुआ हवाओं के कारण उमस भरी गर्मी का दौर प्रारंभ हो गया है।
पटना, 10 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकली है तथा चल रही गरम पछुआ हवाओं के कारण उमस भरी गर्मी का दौर प्रारंभ हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, “अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। इस दौरान गर्म हवाएं भी चलेंगी।”
बिहार के भागलपुर और गया का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पटना का 24.6 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 24़.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। वहीं, बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath