यूपीआई डिजिटल बदलाव का प्रमुख वाहक : पेयू रिपोर्ट

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। भुगतान गेटवे प्रदाता पेयू ने गुरुवार को कहा कि उसने पिछले छह महीनों में (2017 के सितंबर से 2018 के मार्च तक) यूपीआई-आधारित लेन-देन में काफी तेजी दर्ज की है। हर महीने 8,000 करोड़ रुपये के लेन-देन के साथ ही पेयू यूपीआई भुगतान की सबसे बड़ी डिप्लायर बन गई है।

पेयू ने बताया कि उसकी इनसाइट्स रिपोर्ट को 3 लाख से ज्यादा व्यापारियों और 90 फीसदी ई-कॉमर्स कंपनियों के आंकड़े के आधार पर तैयार किया गया है। पेयू ने अपने प्लेटफार्म को 2017 के अगस्त में यूपीआई से जोड़ा था।

पेयू इनसाइट्स के मुताबिक, “2018 के मार्च के बीच वॉलेट लेन-देन घटकर 22.13 फीसदी रह गया, जो 2017 के सितंबर में 74.52 फीसदी था। वॉलेट का प्रयोग घटने का एक प्रमुख कारण अनिवार्य केवाईसी नियमन भी है, जिसके कारण यूजर्स इसे छोड़ रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ यूपीअई के माध्यम से लेन-देन 2018 के मार्च में 77.87 फीसदी रहा, जबकि 2017 के सितंबर में 77.87 फीसदी रहा।”

पेयू इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी. अमरीश राव ने कहा, “यूपीआई भारतीय उपभोक्ताओं के लिए लेन-देन में आसानी के लिए एक वरदान की तरह है। इसने अन्य भुगतान के विकल्प के रूप में लेन-देन की मात्रा को बहुत प्रभावित किया है। ग्राहक अब चाहते हैं कि रकम उतनी ही तेजी से आए-जाए, जितनी तेजी से मैसेज आता-जाता है और यूपीआई इसकी कुंजी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493