नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। अमेरिका स्थित सेमीकंडक्टर व दूरसंचार उपकरण निर्माता क्वालकॉम इनकॉरपोरेटेड ने गुरुवार को राजन वगाडिया को क्वालकॉम इंडिया का कंट्री मैनेजर नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। अमेरिका स्थित सेमीकंडक्टर व दूरसंचार उपकरण निर्माता क्वालकॉम इनकॉरपोरेटेड ने गुरुवार को राजन वगाडिया को क्वालकॉम इंडिया का कंट्री मैनेजर नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
नए पद के साथ वगाडिया सीधे तौर पर एशिया पैसिफिक व इंडिया के अध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिम कैथी को रिपोर्ट करेंगे।
कैथी ने एक बयान में कहा, “राजन इस वृद्धि में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं और मुझे विश्वास है कि कंट्री मैनेजर के रूप में वह एक नया रास्ता बनाएंगे, जो क्वालकॉम को मोबाइल, इंटरनेट ऑफ थिग्स (आईओटी) व 5जी में अग्रणी के तौर पर स्थापित करेगा।”
साल 2016 से क्वालकॉम इंडिया के संचालन का प्रबंधन करने वाले क्वालकॉम इंडिया के अध्यक्ष लैरी पॉलसन परिवर्तनकाल के दौरान वगाडिया की मदद करेंगे।
क्वालकॉम ने कहा कि वगाडिया ने भारत में एलटीई वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
वगाडिया को विभिन्न क्षेत्रों स्मार्ट सिटी, स्वास्थ्य देखभाल, ऑटोमोटिव, वेयरएबल्स, होम ऑटोमेशन व इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन के क्षेत्र में आईओटी के व्यापार विकास का अनुभव है।
dharmpath.com dharmpath