ओडिशा : दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 10 मई (आईएएनएस)। ओडिशा के नयागढ़ जिले में एक शारीरिक व मानसिक रूप से अक्षम नाबालिग लड़की का दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के आरोप में 48 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पीड़िता के परिजनों द्वारा मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने गदाधर प्रसाद गांव के ब्रजबंधु साहू नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि मानसिक और शारीरिक रूप से अक्षम नाबालिग लड़की से कथित रूप से चार महीने पहले दुष्कर्म हुआ था। इसके बाद गांव के लोग पंचायत करके मामले को रफा-दफा करना चाहते थे।

लेकिन, जब चार माह बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तथा पीड़िता गर्भवती हो गई, तब पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है कि उसने लड़की की शारीरिक और मानसिक अक्षमता का फायदा उठाकर उसका यौन उत्पीड़न किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493