उप्र में तेज धूप से तापमान में उछाल

लखनऊ, 11 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं उसके आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्घि होने के आसार जताए हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि होने का अनुमान है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड में भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 23.3 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उल्लेखनीय है कि बुधवार देर शाम आईआंधी और तूफान में 18 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 30 लोग घायल हुए थे।

मौसम विभाग का कहना है कि 11 से 14 मई के बीच दोबारा धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493