हिमाचल में अगले सप्ताह आंधी-तूफान की संभावना

शिमला, 11 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में अगले सप्ताह आंधी-तूफान की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर इस इलाके में सक्रिय हो सकता है।

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस से कहा, “14 से 15 मई के बीच राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और आधी की संभावना है, इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है।”

शिमला, नारकंडा, कुफरी, कल्पा, कसौली, चंबा, धर्मशाला, पालमपुर और मनाली केपर्यटक कस्बों में अगले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, “लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और किन्नौर जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में औसत बर्फबारी का अनुमान है।”

वहीं, गुरुवार से पिछले 24 घंटों में राज्य भर में कहीं भी बारिश या बर्फबारी नहीं हुई है।

शिमला में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो गुरुवार के 12.5 डिग्री तापमान से अधिक है वहीं केलांग में तापमान 3.3 डिग्री, कल्पा में 7.6 डिग्री, धर्मशाला में 14.8 डिग्री और डलहौजी में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, इससे पहले राज्य की राजधानी शिमला में तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493