‘नगरकीर्तन’ में रिद्धि का काम शानदार : शेखर कपूर

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार शेखर कपूर ने बांग्ला फिल्म ‘नगरकीर्तन’ में अभिनेता रिद्धि सेन के शानदार अभिनय की प्रशंसा की है।

शेखर 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के ज्यूरी हैं। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट किया, “राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2018 जीतने वाले अभिनेता रिद्धि सेन ने बांग्ला फिल्म ‘नगरकीर्तन’ में क्या शानदार काम किया है। वह सिर्फ 19 वर्ष के हैं। क्षेत्रीय सिनेमा में हमने कितनी अद्भुत प्रतिभा देखी।”

रिद्धि को पिछले माह बांग्ला फिल्म ‘नगरकीर्तन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। फिल्म का निर्देशन कौशिक गांगुली ने किया है। इसमें ऋत्विक चक्रवर्ती भी हैं।

फिल्म को सर्वश्रेष्ठ कॉस्टियूम डिजाइनर, सर्वश्रेष्ठ मेकअप और विशेष ज्यूरी का पुरस्कार मिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493