उप्र में सपा नेता की गोली मारकर हत्या

लखनऊ/वाराणसी, 11 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नेता प्रभु साहनी की कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि घटना चौक थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट की है। प्रभु साहनी को गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। बुरी तरह जख्मी प्रभु साहनी को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक, प्रभु साहनी हर शुक्रवार को संकठा मंदिर दर्शन करने जाते थे। शुक्रवार को भी वह संकठा मंदिर गए और वहां से लौटकर सिंधिया घाट पहुंचते, इससे पहले ही घात लगाकर बैठे दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “साहनी का आपराधिक रिकार्ड रहा है। उसके खिलाफ बहुत मामले दर्ज थे। कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा था। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।”

प्रभु सहानी ने पिछले साल हुए नगर निगम चुनाव में बंगालीटोला वार्ड से सपा की तरफ से चुनाव लड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493