बेंगलुरू की राज राजेश्वरी नगर सीट पर चुनाव स्थगित (लीड-1)

बेंगलुरू, 11 मई (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग (ईसी) ने शुक्रवार को बेंगलुरू के राज राजेश्वरी (आरआर) नगर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को होने वाला मतदान स्थगति कर दिया है। निर्वाचन आयोग ने इस सीट पर 28 मई को मतदान कराने का निर्णय लिया है।

आयोग ने यह फैसला निर्वाचन क्षेत्र (आरआर नगर) के एक फ्लैट से करीब 10,000 मतदाता पहचान-पत्र बरामद होने के बाद किया है।

निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा, “चुनावी प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए निर्वाचन आयोग ने आरआर नगर निर्वाचन क्षेत्र का मतदान स्थगित कर 28 मई को कराने का आदेश दिया है।” मतगणना 31 मई को होगी।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) संजीव कुमार ने आईएएनएस से कहा कि फ्लैट में मतदाता पहचान-पत्र रखने का मामला कमजोर मतदाताओं के खिलाफ एक साजिश थी।

संजीव कुमार ने कहा, “मतदाता पहचान-पत्रों का यह संग्रह अवैध था, जो निर्वाचन क्षेत्र में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने में बाधा डालने के लिए किया गया था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493