कोलकाता, 12 मई (आईएएनएस)। सरकारी हिन्दुस्तान कॉपर लि. ने शनिवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष के लिए व्यापार योजनाओं को रेखांकित करते हुए और साथ ही 11 फीसदी अधिक क्षमता उपयोग के लिए खनन मंत्रालय (एमओएम) के साथ एक एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए हैं।
कंपनी ने एक बयान में कहा, “यह एमओयू पिछले साल की तुलना में 11 फीसदी अधिक क्षमता उपयोग के लिए है।”
इस एमओयू पर शुक्रवार को खनन मंत्रालय के सचिव अनिल मुकीम और कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संतोष शर्मा ने हस्ताक्षर किए।
dharmpath.com dharmpath