कर्नाटक में कुल 64 प्रतिशत मतदान

बेंगलुरू, 12 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के तहत मतदान शनिवार को शाम छह बजे आधिकारिक रूप से खत्म हो गया। मतदाता अंतिम क्षणों तक मतदान केंद्रों पर लंबी कतारों में दिखे। मतदान का कुल प्रतिशत 64 रहा।

अधिकारियों ने कहा कि समय पूरा होने के बावजूद जो लोग मतदान का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें मतदान करने दिया जाएगा।

11 घंटों तक चलने वाला मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ था, इस दौरान हालांकि कुछ विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम में खराबी, मतदाता सूची में कुछ लोगों के नाम न होने संबंधी शिकायतें भी सामने आईं।

पूरे राज्य में 58,008 मतदाता केंद्रों में मतदान हुए। कुल मतदाताओं की संख्या 5.06 करोड़ थी।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी.आर. ममता ने कहा, “पांच बजे तक मतदान का कुल प्रतिशत 64 था और बेंगलुरू में इस समय तक 48 प्रतिशत मतदान हुआ था।”

यहां 224 विधानसभा क्षेत्रों में से 222 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव हो रहे हैं। बेंगलुरू के राजराजेश्वरी सीट पर 28 मई को चुनाव होंगे, यहां बड़ी संख्या में फर्जी मतदानपत्र पाए जाने की वजह से चुनाव रद्द कर दिया गया। वहीं जयनगर सीट पर भाजपा के उम्मीदवार बी.एन. विजय कुमार के निधन के बाद चुनाव रद्द कर दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493