गंगालूर थाना प्रभारी टीआई शरद सिंह ने मामले की पुष्टी करते हुए कहा कि गिरफ्तार नक्सलियों से वायर, तीर और नक्सली साहित्य बरामद हुए हैं। गंगालूर थाना क्षेत्र के टेकामेटा-पुसनार इलाके में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग रहे थे। करीब 50 से 60 की संख्या में नक्सली थे।
नक्सलियों ने विस्फोट के बाद जवानों पर फायरिंग की। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली मौके से भाग गए। इलाके की सर्चिग कर रहे जवानों ने 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई महिला कमांडो, डीएफ, एसटीएफ और डीआरजी ने की है।
dharmpath.com dharmpath