कोलकाता, 12 मई (आईएएनएस)। वित्तीय सेवाओं को वितरित करने में फिनटेक के बढ़ते महत्व को बैंक अधिकारियों, शेयर बाजार के अधिकारियों और सरकारी अधिकारियों ने स्वीकार करते हुए शनिवार को कहा कि इन प्रौद्योगिकियों की भूमिका और मजबूत हो रही है।
पश्चिम बंगाल के आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स सचिव देबाशीष सेन ने कहा, “फिनटेक तेजी से बढ़ रहे हैं और राज्य (पश्चिम बंगाल) भी इनके महत्व को पहचान रहा है। हम राजरहट (कोलकाता में) के वित्तीय हब में फिनटेक हब भी चाहते हैं। हम इसका समर्थन करने से लिए सही कार्यबल जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।”
उन्होंने वित्तीय समावेशन सुनिश्चित करने के लिए फिनटेक समुदाय से बैंकिंग सेवाओं से महरूम क्षेत्रों और समाज के आखिरी पायदान पर खड़े लोगों तक अपनी सेवाएं पहुंचाने की गुजारिश की। उन्होंने कहा कि आधार, जीएसटी और डिजिटली मनी में हुई प्रगति दुनिया में सबसे आगे है।
सेन ने यहां एमसीसीआ फिनटेक फोरम 2018 में कहा कि राज्य सरकार का ध्यान उभरती प्रौद्योगिकीयों के उपयोग पर है, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉयन और ब्लॉकचेन शामिल है।
dharmpath.com dharmpath