गिरोना, 13 मई (आईएएनएस)। लुसियानो वियतो के 61वें मिनट में किए गए एकमात्र गोल के दम पर वालेंसिया ने मेजबान गिरोना को 1-0 से हरा दिया। इसके साथ ही ऐतिहासिक पहला डिवीजन का समापन हो गया।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, मुकाबले के 37वें मिनट में मेजबान गिरोना के बोरजा गार्सिया के पास गोल करने का शानदार मौका था लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके।
इसके बाद 61वें मिनट में लुसियानो वियतो ने बेहतरीन गोल कर वालेंसिया को 1-0 से आगे कर दिया। मैच में और गोल नहीं हो सका और मेहमान वालेंसिया ने मैच अपने नाम कर लिया।
dharmpath.com dharmpath