क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 45 वर्षीय पत्नी घर पर अकेली थी। उसके चार बच्चे सोनालीपुर स्थित अपने फूफा के घर गए थे। शनिवार शाम करीब पांच बजे उसकी तीन वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच गांव के ही दो व्यक्ति आए और उसकी पत्नी को अकेला पाकर घर में घुस गए और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
पीड़ित पति के मुताबिक, देर रात जब वह घर आया तो घटना का पता चला। वह आरोपी युवकों के घर गया, तो उन लोगों ने मारपीट करते हुए उसे भगा दिया।
रविवार सुबह पीड़िता का पति गांव के अन्य लोगों को बुलाकर घटना के संबंध में बातचीत करने के लिए घर से बाहर गया था। उस दौरान आरोपी युवक फिर उसके घर पहुंचे और फब्तियां कसने लगे। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने कमरे की कुंडी लगाकर अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली।
कमरे में धुंआ उठता देखकर पड़ोस के लोग दौड़े आए और किसी तरह दरवाजा खोलकर उसे बहार निकाला और उसे सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत खराब होने पर जिला अस्पताल से लखनऊ भेजा गया है।
dharmpath.com dharmpath