बजरंग दल को गूगल ने आतंकवादी संगठन बताया

download (1)(धर्मपथ) “सेवा,सुरक्षा एवं संस्कृति” के नारे को ले कार्य करने वाले संगठन “बजरंग दल” को गूगल का विकिपीडिया  आतंकवादी संगठन बताता है.गूगल पर बजरंग दल को खोजने पर लिखा आता है कि बजरंग दल एक आतंकवादी संगठन है.

बजरंग दल का गठन 1 अक्टूबर 1984 को 33 वर्ष पूर्व हुआ.इसका मुख्यालय दिल्ली में है.बजरंग दल हिन्दुओं का इसाई धर्म में परिवर्तन का विरोध करता है एवं इस हेतु कार्य करता है.यह किसी धर्म के खिलाफ नहीं है यह सभी को बराबर सम्मान देता है और हिंदुत्व को भी अन्यों से सम्मान  की आशा करता है.

यह विश्वहिंदू परिषद् के साथ मिल कार्य करता है एवं इस्लामी आतंकवाद के विरुद्ध आवाज उठाता है.

इसके संस्थापक अध्यक्ष विनय कटियार रहे उसके बाद जयभान सिंह ,सुरेन्द्र जैन,सुभाष चौहान रहे .वर्तमान में मनोज वर्मा इसके राष्ट्रीय संयोजक हैं.

हम गूगल की इस जानकारी का विरोध करते हैं एवं अपना विरोध दर्ज करवायेगे,बजरंग दल एक सामाजिक संगठन है- मनोज वर्मा,राष्ट्रीय संयोजक,बजरंग दल

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493