नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। भारतीय वॉलीबॉल महासंघ (वीएफआई) और बेसलाइन वेंचर के संयुक्त प्रयास से आयोजित की जाने वाली प्रो वॉलीबाल लीग (पीवीएल) के लिए सोमवार को फ्रेंचाइजियों के लिए टेंडर मांगे गए हैं।
फ्रेंचाइजियों की नीलामी से संबंधित कागजात 15 मई तक उपलब्ध होंगे।
टेंडर प्रक्रिया की शुरुआत के मौके पर पीवीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉय भट्टाचार्य ने कहा, “पहले सीजन में हम छह टीमें उतारेंगे। हम अपने साथ मजबूत साझेदार चाहते हैं जो हमारी इस खेल को आगे ले जाने में मदद करें। बोली लगाने वाला एक साथ दो शहर के लिए बोली लगा सकता है। इसके बाद नियमों के हिसाब से टीम का नाम फाइनल किया जाएगा।”
एक बयान के मुताबिक, यह लीग इसी साल होने वाले एशियाई खेलों के बाद आयोजित की जाएगी। लीग का आयोजन देश के दो शहरों में होगा एक शहर उत्तरी भारत का होगा तो दूसरा शहरा दक्षिण भारत का। लीग में 18 मैच खेले जाएंगे।
खिलाड़ियों की नीलामी जुलाई में होगी जिसमें भारत के 90 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वहीं विदेशी खिलाड़ियों को प्लेयर ड्राफ्ट से चुना जाएगा।
dharmpath.com dharmpath