मेड्रिड, 14 मई (आईएएनएस)। एमानुएल बोएटांग की हैट्रिक के दम पर लेवांते ने स्पेनिश लीग में बार्सिलोना को हराते हुए उसके विजय रथ पर रोक लगाई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच में लेवांते ने बार्सिलोना को 5-4 से हराया।
इस हार के साथ ही बार्सिलोना के इस लीग को अविजित रहते हुए समाप्त करने के सपने को तोड़ दिया।
बोएटांग ने नौवें मिनट में गोल कर लेवांते का खाता खोला। इसके बाद, 22वें मिनट में उन्होंने एक ओर गोल दागते हुए टीम को 2-0 से आगे कर दिया।
बार्सिलोना के लिए कोटिन्हो ने 38वें मिनट में गोल किया और स्कोर 2-1 कर दिया।
दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखा गया। 46वें मिनट में बोएटांग ने अपनी हैट्रिक पूरी की और लेवांतो को 3-1 से आगे कर दिया।
इसके तीन मिनट बाद ही बोएटांग ने लेवांते के लिए चौथा गोल दागा। 56वें मिनट में एनिस बार्धी ने टीम के लिए पांचवां गोल किया।
कोटिन्हो ने इसके बाद 59वें मिनट में बार्सिलोना के लिए दूसरा गोल दागा। 64वें मिनट में उन्होंने टीम के लिए अपनी हैट्रिक पूरी की और उसका स्कोर 5-3 कर दिया।
लुइस सुआरेज ने 71वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल करते हुए बार्सिलोना का स्कोर लेवांते के खिलाफ 4-5 कर दिया। हालांकि, इसके बाद लेवांते ने गोल करने का मौका नहीं दिया और इसी स्कोर से जीत हासिल की।
dharmpath.com dharmpath