मेड्रिड, 14 मई (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड के मिडफील्डर विक्टर विटोलो माकिन और डिफेंडर जोस मारिया गिमेंज यूरोपा फाइनल में ओलम्पिक डी मार्सिले के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले सोमवार को टीम के अभ्यास सत्र से जुड़ गए।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, विटोलो को एक सप्ताह पहले हार्मस्ट्रिंग चोट लग गई थी और अब वह इससे उबर रहे हैं जबकि गिमेंज रविवार को असहज महसूस करने के लिए अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं ले पाए थे।
एटलेटिको मेड्रिड को बुधवार को यूरोपा लीग के फाइनल में ओलम्पिक डी मार्सिले के खिलाफ मैच खेलना हैं। टीम मंगलवार को ल्योन में अपना अंतिम अभ्यास करेगी।
dharmpath.com dharmpath