यूएनएससी की इजरायल-फिलीस्तीन संघर्ष पर आपात बैठक जल्द

संयुक्त राष्ट्र, 15 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) गाजापट्टी सीमा पर फिलीस्तीनी प्रदर्शनकारियों और इजरायली सेना के बीच हिंसक झड़पों पर संज्ञान लेते हुए आपात बैठक बुलाने जा रहा है।

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में यूएन में फिलीस्तीन के स्थाई पर्यवेक्षक रियाद मंसूर ने कहा कि यह बैठक संभावित रूप से अगले 24 घंटों के भीतर होगी।

मंसूर ने कहा, “हम इजरायली सेना द्वारा नागरिकों पर बलप्रयोग की कड़े शब्दों में निांद करते हैं।”

मंसूर ने कहा कि इस हिंसा में 45 फिलीस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई, जिसमें आठ से 16 साल की उम्र के बच्चे भी शामिल हैं। इसके साथ ही 2,000 से अधिक लोग घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493