उप्र में हत्या की आरोपी फरार महिला दोबारा गिरफ्तार

हमीरपुर, 15 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के महिला थाने से फरार महिला को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक ने अपने ससुर की हत्या में संलिप्त महिला के फरार होने पर थानाध्यक्ष व दो महिला सिपाहियों को निलंबित कर दिया था।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने मंगलवार को बताया, “पिछले अप्रैल महीने में सुमेरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला डॉली ने पति रामकुमार के साथ मिलकर अपने ससुर रामऔतार (65) की हत्या कर शव घर में दफना दिया था। महिला को पिछले सप्ताह हिरासत में लेकर महिला थाने के सुपुर्द किया गया था, जहां से वह महिला पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गई थी। उसके फरार होने पर महिला थानाध्यक्ष और दो महिला सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया था।”

उन्होंने बताया कि महिला को सोमवार को दोबारा गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थी, जिन्होंने महिला को उसके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया। हालांकि, महिला के फरार पति का अभी कोई सुराग नहीं मिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493