उप्र में तेज धूप, तापमान बढ़ने के आसार

लखनऊ, 15 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह तेज धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में वृद्धि हुई है।

लखनऊ, 15 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह तेज धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में वृद्धि हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान और बढ़ने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के मुताबिक, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से वायुमंडल में हवा का दबाव बना हुआ है, जिससे दिन में तेज हवाएं भी चलेंगी। हालांकि, बारिश होने की संभावना नही है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 22.3 डिग्री, बनारस का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि रविवार को आए आंधी-तूफान में 38 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक लोग घायल हुए थे। मुख्यमंत्री ने प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य चलाने का निर्देश दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493