कर्नाटक में भाजपा की बढ़त से गदगद कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बेंगलुरू, 15 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्तारूढ़ कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। भाजपा की बढ़त से खुश भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राज्य में जश्न मनाया।

भाजपा के झंडे लहराते हुए और ढोल की थाप पर थिरकते पार्टी के कार्यकर्ताओं और कुछ नेताओं ने मल्लेश्वरम में पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया। कई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के समर्थन में नारेबाजी की।

गौरतलब है कि शनिवार को हुए विधानसभा चुनाव की मंगलवार को हो रही मतगणना में भाजपा 222 सीटों में से 104 पर आगे चल रही है। राज्य की 224 में से 222 सीटों पर ही चुनाव हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493