दिल्ली में बारिश के आसार

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा। हालांकि, मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में शहर में बादल छाने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की बात कही है।

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा। हालांकि, मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में शहर में बादल छाने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की बात कही है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा, “आसमान में दोपहर या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाने के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।”

अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 63 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493