मोदी की वजह से भाजपा जीत की ओर : पार्टी सांसद

बेंगलुरु, 15 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद शोभा करान्दलजे ने मंगलवार को कहा कि राज्य में 118 विधानसभा सीटों पर अन्य दलों से आगे चल रही पार्टी के जीत की ओर अग्रसर होने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, जिनके व्यापक प्रचार अभियान के कारण यह संभव हुआ है।

शोभा ने यहां कहा, “यह जनादेश स्पष्ट रूप से कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति और सिद्धारमैया के अहंकार के खिलाफ है। इस जीत का श्रेय नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और हमारे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी.एस. येदियुरप्पा के व्यापक प्रचार अभियान को जाता है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493