उप्र : फांसी पर लटका मिला मां व मासूम बेटे का शव

मृतका के मायके वालों में ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।

कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम मेदपुर निवासी आनंद उर्फ लालू की पत्नी लक्ष्मी देवी गंगवार (26) व उसके डेढ़ वर्षीय बेटे आरुष का शव मंगलवार को घर के एक कमरे में एक ही फांसी कि फंदे पर लटका मिला। मामले की सूचना मिलने पर सीओ कायमगंज नरेश कुमार व थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी मौके पर पंहुचे और शवों को उतरवाया। पुलिस को मौके से सोसाइड नोट भी मिला, जिसमें लक्ष्मी ने पति से माफी मांगी है और सभी को सुकून से रहने की दुआ दी है।

बेटी की मौत की सूचना मिलने पर मृतका के पिता गजराज निवासी नरैनामऊ कायमगंज मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुरालवालां पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

उन्होंने बताया कि उन्होंने वर्ष 2014 में अपनी पुत्री का विवाह 10 लाख नकद व अन्य दहेज का सामना देकर किया था। लेकिन ससुराल वाले कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे, जिसके चलते ससुराल वालों में बेटी की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया। मृतका के पिता ने पुलिस को ससुर सुभाष चंद्र, सास रुकमा देवी, ननद शोभा के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी।

थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493