राहुल ने कर्नाटक के मतदाओं को धन्यवाद दिया

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के मतदाओं को विधानसभा चुनाव में मत और समर्थन देने के लिए मंगलवार को धन्यवाद दिया, और कहा कि कांग्रेस उनके लिए लड़ती रहेगी।

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के मतदाओं को विधानसभा चुनाव में मत और समर्थन देने के लिए मंगलवार को धन्यवाद दिया, और कहा कि कांग्रेस उनके लिए लड़ती रहेगी।

राहुल ने एक ट्वीट में समर्पण और कठिन परिश्रम के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया।

गांधी ने कहा, “इस चुनाव में कांग्रेस को वोट देने के लिए आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद। हम आपके समर्थन की सराहना करते हैं और आपके लिए लड़ेंगे। हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी पार्टी के पक्ष में उनके समर्पण और अथक कठिन परिश्रम के लिए धन्यवाद।”

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बन कर सामने आई है, जिसमें कांग्रेस को 78 सीटें मिली हैं। भाजपा को 104 सीटें तथा जेडी(एस) को 37 सीटें मिली हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493