महासागरों की अद्भुत दुनिया ने अर्जुन को किया हैरान

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन रामपाल का कहना है कि फिल्म ‘ब्लू प्लैनेट 2 : वन ओशन एंड द डीप’ के साथ महासागरों के बारे में जानकर वह हैरान हैं।

फिल्म ‘ब्लू प्लैनेट 2’ 22 शहरों में 48 पीवीआर स्क्रीन पर 18 मई को रिलीज होगी।

अर्जुन ने ट्वीट कर कहा, “बच्चों के साथ कल ‘ब्लू प्लैनेट देखा। दोस्तों इसे सप्ताहांत में देखने की योजना जरूर बनाएं। महासागर की खूबसूरत तस्वीरें और इसमें रहने वाले जीवजंतु को देखना अनमोल अनुभव है। जरूर-जरूर देखें।”

सोनी बीबीसी अर्थ ने फिल्म के लिए भारत में ब्लू कार्पेट कार्यक्रम आयोजित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493