नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक में भाजपा विधायक दल के नेता बी.एस.येदियुरप्पा ने गुरुवार को राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
राज्यपाल वजुभाई वाला ने सुबह नौ बजे राजभवन में कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच येदियुरप्पा को शपथ दिलाई।
येदियुरप्पा (75) ने भाजपा के केंद्रीय और राज्य के नेताओं और नवनिर्वाचित विधायकों के बीच कन्नड़ भाषा में शपथ ली।
इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ ने येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।
dharmpath.com dharmpath