उप्र : बस खाई में गिरी, 2 मरे, 10 घायल

लखनऊ/इटावा, 17 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में गुरुवार तड़के एक बस हाईवे के पास खाई में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

लखनऊ/इटावा, 17 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में गुरुवार तड़के एक बस हाईवे के पास खाई में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, इटावा जिले के बुड़ैला गांव के पास आगरा-कानपुर हाईवे पर यह दर्दनाक हादसा हुआ। गुरुवार तड़के रोडवेज की बस हाईवे से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 10 गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटनास्थल पर बड़ी तादाद में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, जिन्होंने घायलों को डक्टर भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय में दाखिल करा दिया है। हादसे की शिकार हुई बस आगरा से कानपुर जा रही थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493