जम्मू एवं कश्मीर : बगीचे में युवक का शव मिला

श्रीनगर, 17 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरुवार को बगीचे से एक युवक का शव बरामद किया गया।

पुलिस ने मृतक की पहचान 23 साल के हिलाल अहमद के रूप में की है। स्थानीय लोगों को अहमद का शव हाजिन क्षेत्र के बगीचे से मिला।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “युवक हाजिन का रहने वाला है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।”

्इस साल अप्रैल में भी एक युवक की सिर कटी लाश मिली थी। पुलिस ने इस बर्बर हत्या के लिए लश्कर-ए-तैयबा को जिम्मेदार ठहराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493