कर्नाटक प्रकरण लोकसभा चुनावों का अभ्यास : यशवंत सिन्हा

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने कर्नाटक में हो रहे राजनीतिक घटनाक्रमों को गुरुवार को लोकसभा चुनावों का अभ्यास करार दिया।

पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट कर कहा, “कर्नाटक में आज जो हो रहा है वह एक अभ्यास है, जिसे 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली में दोहराया जाएगा।”

सिन्हा ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि उन्हें भाजपा के साथ नाता तोड़ने की खुशी है।

उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि मैंने उस पार्टी का साथ छोड़ दिया, जो कर्नाटक में लोकतंत्र को नष्ट करने का बेशर्मी भरा प्रयास कर रही है। यदि वह अगले साल लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने में विफल रहने पर भी ऐसा ही करेगी। कृपया मेरी चेतावनी पर ध्यान दें।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की तीखी आलोचना करने वाले सिन्हा ने पिछले महीने भाजपा को अलविदा कह दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493