नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। मौसम विभाग ने बारिश के साथ शहर के अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं चलाने और आंधी-तूफान आने की चेतावनी जारी की है।
यहां का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है।
भारतीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा, “सुबह बदली छाई रही और दोपहर या शाम के समय बारिश और आंधी-तूफान के आसार हैं।”
अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 51 प्रतिशत दर्ज किया गया।
वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
dharmpath.com dharmpath