शिमला, 19 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शनिवार को एक बस के पलट जाने से उसमें सवार गुजरात के 20 पर्यटक घायल हो गए। वे छुट्टियां मनाने हिमाचल पहुंचे थे।
शिमला, 19 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शनिवार को एक बस के पलट जाने से उसमें सवार गुजरात के 20 पर्यटक घायल हो गए। वे छुट्टियां मनाने हिमाचल पहुंचे थे।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि तेज रफ्तार के कारण शिमला-मनाली राजमार्ग पर घाघस के पास हुई बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मनाली से शिमला जा रही बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे।
अधिकांश घायलों को शिमला से करीब 110 किलोमंीटर दूर बिलासपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath