कर्नाटक संकट : बोपैया प्रोटेम स्पीकर बने रहेंगे (लीड-2)

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने कांग्रेस और जनता दल-सेक्युलर (जेडी-एस) की प्रोटेम स्पीकर के.जी.बोपैया को हटाने की मांग खारिज करते हुए सदन की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करने को कहा है।

कर्नाटक विधानसभा का दो दिवसीय सत्र नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के साथ शुरू हुआ।

एडिशनल सॉलिसिटर (एएसजी) तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि विधानसभा की कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

न्यायाधीश ए.के.सीकरी, न्यायाधीश एस.ए.बॉब्डे और न्यायाधीश अशोक भूषण की पीठ ने एसएजी तुषार मेहता के बयान को संज्ञान में लेते हुए कहा कि शनिवार को सदन में विधायकों के शपथ लेने और विश्वास मत के अलावा कोई और कार्यवाही नहीं होगी।

अदालत ने कांग्रेस और जेडीएस की याचिका खारिज करते हुए कहा, “हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि शनिवार को विश्वास मत के दौरान सदन में अन्य कामकाज नहीं होगा।”

अदालत ने मेहता के बयान पर कहा कि कर्नाटक विधानसभा के सचिव विश्वस मत के दौरान सदन की कार्यवाही को रिकॉर्ड करेंगे।

न्यायाधीश सीकरी ने विधानसभी की कार्यवाही के लाइव प्रसारण के फैसले पर संतुष्ट होते हुए कहा, “विश्वास मत की वीडियोग्राफी से इसके उद्देश्य की पूर्ति होगी। लाइव फीड सभी क्षेत्रीय चैनलों को उपलब्ध कराई जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493