लैम्बर्ट ने स्टोक सिटी के कोच का पद छोड़ा

लंदन, 19 मई (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब स्टोक सिटी के कोच पॉल लैम्बर्ट ने कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने क्लब द्वारा जारी बयान के अनुसार शुक्रवार को बताया कि स्टोक सिटी के प्रीमियर लीग से रेलिगेट होने के बाद लैम्बर्ट एवं क्लब ने आपसी सहमति से यह निर्णय लिया।

बयान में कहा गया, “जनवरी में क्लब का कोच बनने के बाद वह टीम को प्रीमियर लीग से रेलिगेट होने से नहीं बचा पाए लेकिन इसमें उन्होंने टीम को लीग में बनाए रखने के लिए पूरा प्रयास किया।”

क्लब जल्द ही उनकी जगह किसी अन्य व्यक्ति को टीम को कोच नियुक्त करेगा ताकि उनके पास 2018-19 चैम्पियंशिप के लिए तैयारी करने का समय हो।

स्टोक ने रविवार को स्वान्सी के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की थी लेकिन लैम्बर्ट के मार्गदर्शन में क्लब 15 में से केवल दो मैच ही जीतने में कामयाब हो पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493